खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में नवपदस्थ अपर कलेक्टर उज्ज्वल पोरवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह एवं झांकियों की तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर ने मुख्य समारोह के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मुख्य मंच की सजावट, ध्वजारोहण, हर्ष फायर, परेड रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, गुब्बारों की व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अपर कलेक्टर पोरवाल ने कहा कि 26 जनवरी को मुख्य समारोह में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी, जिनमें जिले की उपलब्धियों और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

