खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और जिले का मान बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने जिला कलेक्टोरेट में 04 दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल सामग्री एवं आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया।
उन्होंने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भुवनेश्वर व संदीप कुमार को आर्थिक सहायता राशि और बेडमिंटन खिलाड़ी माला पांडे एवं कृष्णा कश्यप को बेडमिंटन रेकेट एवं शूज प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने खिलाड़ियों को खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय और वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

