खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियों के पीएलजीए का कोर इलाके के ग्राम कोरागुट्टा में सुरक्षाबलाें का कैंप स्थापित हाेते ही 30 वर्षाें से बंद पड़े बीजापुर से तर्रेम होकर पामेड़ पंहुच मार्ग नक्सलियों के कब्जे से मुक्त करवाते हुए जवानाें के संरक्षण में इस मार्ग पर सड़क निर्माण का काम आज बुधवार से शुरू हाे गया है। इस मार्ग के खुल जाने से अब ग्रामीणाें को पामेड़ पहुंचने के लिए तेलंगाना से होकर जाने की जरूरत नहीं है। इससे लगभग 100 किमी. का फासला कम हाे जाएगा।
विदित हाे कि बीजापुर से तर्रेम, कोंडापल्ली होकर पामेड़ जाने वाले इस सड़क पर पिछले 30 वर्षाें से आवागमन बाधित था। इलाके के ग्रामीण पामेड़ पहुंचने के लिए तेलंगाना राज्य के चेरला होकर पामेड़ जाना पड़ता था। क्षेत्र के लोग 210 किलोमीटर की दूरी तय करके बीजापुर से पामेड़ पहुंचते थे। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे पामेड़ में जवानों से लेकर राशन तक हवाई मार्ग से पहुंचाया जाता था। यह इलाका नक्सलियों की सबसे ताकतवर बटालियन नंबर 1 का गढ़ था। अब 30 वर्ष बाद पामेड़ को जोड़ने के लिए दोबारा सड़क बनाई जा रही है। मार्ग बहाल करने पुलिस के आला अधिकारियाें के साथ जवानों ने कमान संभाली है। मौके पर तैनात जवानों ने बताया कि, इस इलाके में कदम-कदम पर आईईडी, बूबी ट्रैप और एंबुश का खतरा है। इन सारी चुनौतियों के बावजूद सड़क निर्माण करवाया जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

