खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा पर भट्टिगुड़ा के जंगल में नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप को जवानों ने ध्वस्त करते हुए वहां बने विशाल नक्सल स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित भट्टिगुड़ा के जंगल में नक्सलियों ने हाईटेक ट्रेनिंग कैम्प बना रखा था। मंगलवार को कोबरा बटालियन के जवानों ने ट्रेनिंग कैम्प में धावा बोलकर कैम्प को ध्वस्त करते हुए ट्रेनिंग कैम्प में बने नक्सली स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया है।
ट्रेनिंग कैम्प में नक्सलियों ने विशाल पेड़ों को भी ट्रेनिंग के लिए तैयार कर रखा था। ट्रेनिंग के लिए पक्के बैरक और झोपड़ियां बनाए गए थे। केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से नक्सलियों का सफाया करने का लक्ष्य रखा है। सुरक्षा बल के जवान इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में लगातार सुरक्षा एवंं जनसुविधा कैंप खुलने से नक्सली संगठन कमजोर पड़ता जा है, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हाईटेक ट्रेनिंग कैंप तक पंहुचकर उसे ध्वस्त करने में रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

