Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    November 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन

    November 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
    • कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
    • दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
    • दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
    • भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील
    बिलासपुर

    निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील

    adminBy adminJanuary 21, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर ने राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की ली बैठक

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मीडिया के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में निर्वाचन सूचना प्रकाशन 22 जनवरी, नाम निर्देशन 22 से 28 जनवरी, संविक्षा 29 जनवरी, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को होगा। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तीन चरणों में 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को सम्पन्न होगा। इनमें निर्वाचन सूचना प्रकाशन 27 जनवरी, नाम निर्देशन 27 जनवरी से 03 फरवरी, संविक्षा 04 फरवरी, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 06 फरवरी निर्धारित की गई है।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जाना है, इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। ताकि पिछले बार की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराया जा सके। चुनाव में कानून व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वाले तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभा, जुलूस, रैली एवं लाउड-स्पीकर के लिए राजनैतिक दलों को सक्षम प्राधिकारी से पूर्वानुमति प्राप्त करनी होगी। राजनीतिक दलों द्वारा मतदान के लिए प्रलोभन देना, मतदान के अधिकार में बाधा पहुंचाना, मतदाता के रूप में किसी अन्य व्यक्ति की जगह अपने आपको प्रस्तुत करना, मतदान के बारे में गलत टिप्पणी करना आचार संहिता के नियमों के विपरीत है और इसके उल्लंघन पर निर्वाचन आयोग के नियमानुसार प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिले के आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के साथ जिले के सभी मतदाताओं से मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष उपयोग करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी की अपील की।
    पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा अवैध शराब एवं मादक द्रव्य पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री. जी. एल. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनवनीत कौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
    निकायों के 65968 और पंचायतों के 553518 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
    नगरीय निकायों के 65 हजार 968 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, इनमें 32 हजार 560 पुरूष मतदाता, 33 हजार 405 महिला मतदाता और 03 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायतों के 05 लाख 53 हजार 518 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, इनमें 02 लाख 80 हजार 537 पुरूष मतदाता, 02 लाख 72 हजार 969 महिला मतदाता और 12 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। निर्वाचन संबंधी सहायता एवं शिकायतों के निराकरण किए जाने हेतु कमाण्ड सेंटर तैयार किया गया है, जिसका सम्पर्क नम्बर 9406275513 तथा 8641002203 है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

    November 22, 2026

    भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

    November 22, 2026

    सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान

    November 22, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    By Khabar WorldNovember 22, 20265

    मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में लगाना ही सबसे बड़ा धर्म…

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन

    November 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

    November 22, 2026

    कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज

    November 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    November 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन

    November 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

    November 22, 2026

    कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज

    November 22, 2026

    दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप

    November 22, 2026

    दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा

    November 22, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.