खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार कैम्प स्थापित होने और पुलिस के बढ़ते प्रभाव से सरकार की पुनर्वास नीति व नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर 2 लाख के इनामी समेत 6 नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 217वीं बटालियन के टूआईसी नीरसिंह मीणा व नक्सल सेल प्रभारी रोशन सिंह राजपूत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
नक्सली पुलिस गश्त सर्चिग पार्टी की रेकी कर हमला करने, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले रास्तों पर स्पाइक व आईईडी प्लांट करने, सड़क खोदने सहित अन्य गतिविधियों व वारदातों में शामिल रहे। इनमें 2 लाख के इनामी उत्तर बस्तर माड़ डिवीजन सीसीएम कोसा दादा का गार्ड कुंजाम मासा, मोरपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य कुंजाम जोगा, बोड़के हुर्रा, मड़कम हिड़मा, वंजाम कोसा व माड़वी जोगा शामिल हैं। इनामी नक्सली कुंजाम मासा को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में रेंज फील्ड टीम व शेष नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने नक्सल सेल का याेगदान रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन

