नई दिल्ली। ठंड बढ़ने के साथ ठंड के लड्डू की मांग भी बढ़ गई है। अब यह लड्डू हर घर में बन रहे हैं और दुकानों पर भी भीड़ लग रही है। लोगों का कहना है कि लड्डू खाने से शरीर में मजबूती आती है और साथ ही शरीर को गर्मी भी मिलती है। ठंड से बचने का एक आसान तरीका यह है कि लड्डू खाएं और ठंड से बच जाएं।
सर्दियां सिर्फ ठंडी हवा के झोंके नहीं लातीं, बल्कि कई बीमारियों का भी कारण बनती हैं।।सर्दी, जुकाम और खांसी इस दौरान आम रहती है। ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करें और आपको स्वस्थ रखें। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के लड्डू खाने से इम्यूनिटी मजबूत रहती है।
बीमारियों से निपटने में मदद करे
दरअसल, गांवों के साथ-साथ बाजारों में भी दुकानों पर ठंड के लड्डू मिलते हैं, जिन्हें सौंठ, चावल, काली मिर्च और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है। इनके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फ्लू, सर्दी और जुकाम से निपटने में मदद करते हैं और तासीर में गर्म होने के कारण ये शरीर को राहत भी पहुंचाते हैं। लड्डू किसी भी आकार में बनाए जा सकते हैं। यह लड्डू स्वाद में थोड़े स्पाइसी और मीठे होते हैं, जो गले के दर्द, सर्दी और जुकाम के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
इस लड्डू को खाने से शरीर में गर्मी आती है, अग्रवाल स्वीट्स के अनिल अग्रवाल ने बताया। उन्होंने यह भी कहा कि हम ठंड के लड्डू बनाने वाली चौथी पीढ़ी हैं। ठंड के लड्डू में ऐसी सामग्री होती है, जो ठंड के मौसम में शरीर को ताकत प्रदान करती है। इसमें उड़द, पीवर घी, शुद्ध मेवा, गोंद और अन्य लाभकारी चीजें होती हैं। यह लड्डू बाजार में 520 रुपए प्रति किलो मिलते हैं, हालांकि समय के साथ इनके भाव में उतार-चढ़ाव होता रहता है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

