आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा ग्राम हरदी में छापेमार कार्रवाई कर 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर किया गया।
इसी तरह ग्राम अमलीकापा में 6.5 लीटर कच्ची शराब और 105 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

