खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव जिले के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के लिए 160 करोड़ 53 लाख रुपए की विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना 2025 को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए उन्हाेने कहा कि अब 15 हजार रुपये महीना सैलरी मिलने वालो को भी प्रधानमंत्री आवास मिलेगा, पहले 10 हजार मासिक वेतन वालो को प्रधानमंत्री आवास मिलता था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मार्च के बाद फिर से सरकार 4 लाख नए प्रधानमंत्री आवास बनाकर देगी। अब तक केवल 10 हजार रुपए मासिक वेतन (अधिकतम) वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलता था, लेकिन इस वर्ष 2025 में सरकार प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना लाने वाली है, जिसमें 15 हजार रुपए मासिक वेतन पाने वालों को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इतना ही नहीं, इस योजना के तहत जिसके पास बाइक है, 2.5 एकड़ सिंचित जमीन और 5 एकड़ असिंचित जमीन है, उन्हें भी अब प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा। इसका सर्वे कार्य शुरू हो गया है, सर्वे उन लोगों के लिए किया जाएगा जिन्होंने पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन किया है। सर्वे के बाद आपका नाम पीएम आवास योजना की लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा और आपको मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्हाेने कहा कि इस देश में कोई भी बिना घर के नहीं रहेगा, सबका पक्का घर होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने एक ऐप तैयार किया है, उस ऐप में आधार कार्ड के माध्यम से लॉगिन कर फार्म भर सकते हैं। इससे पात्र आवेदनकर्ता अपना सर्वे रिपोर्ट देख सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज दंतेवाड़ा जिले के लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है कि आज 160 करोड़ 53 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन वन मंत्री केदार कश्यप, कई जनप्रतिधि, अधिकारियों और संगठन के लोगों की उपस्थिति में समपन्न हुआ है, निश्चित रूप से इससे जिले को लाभ मिलेगा।
Trending
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान

