खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सामूहिक दवा सेवन गतिविधि 10 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस अभियान की तैयारियों के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलती है। यह बीमारी शरीर के अंगों में सूजन और विकृति पैदा कर सकती है, जिससे व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है। भारत सरकार ने इस बीमारी के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की है।
कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान के तहत 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक दवा पहुचाना है, जिससे फाइलेरिया को जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के. राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरिश कुर्रे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

