खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम जिले में देखने को मिल रहा है। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम शुक्लाभाठा-विचारपुर के सखी सहेली स्व सहायता समूह की महिलाएं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। उनके इस प्रयास से न केवल उनकी जीवनशैली में सुधार हुआ है, बल्कि वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। इस समूह की महिलाओं ने मछली पालन को अपना व्यवसाय चुना है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर सेतगंगा ग्रामीण बैंक से पहले एक लाख रुपए का ऋण लिया। इसके बाद व्यवसाय को विस्तार देने के लिए दो लाख और तीन लाख रुपए के ऋण की मदद ली, जिससे उन्होंने कुल 06 लाख रुपए का ऋण लेकर चार डबरी में मछली पालन के व्यवसाय को आगे बढ़ाया। इसके परिणामस्वरूप उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
समूह की अध्यक्ष पुष्पा बाई गबेल ने बताया कि पहले सभी महिलाएं केवल खेती-बाडी पर निर्भर थीं। खेती में कम आमदनी होने के कारण घर की जरूरी सामग्रियों को क्रय करने, बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे की पूर्ति नहीं हो पाती थी, लेकिन समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास शुरू किया। उन्हें शासन से चक्रीय निधि के तहत 15,000 रुपए का अनुदान भी प्राप्त हुआ। फिर बैंक से ऋण लेकर वे अपने व्यवसाय को धीरे-धीरे बढ़ाती गईं और अब उनकी आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। पुष्पा बाई ने इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री, कलेक्टर और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इन महिलाओं की कहानी न केवल उनकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि यह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो अपने जीवन को बदलने के लिए प्रयासरत हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

