खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी एवं उठाव कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में अब तक 39 लाख 43 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, इनमें 21 लाख 13 हजार 210 क्विंटल मोटा, 7972 क्विंटल पतला और 18 लाख 22 हजार 784 क्विंटल सरना धान शामिल है।
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि उपार्जन केन्द्रों से अब तक 19 लाख 28 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है, जो लगातार जारी है। धान खरीदी के एवज में 82 हजार 664 किसानों को 854 करोड़ 42 लाख 64 हजार रूपए का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर के निर्देशानुसार नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है और अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान के सुरक्षित रखरखाव एवं उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

