खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के शिवरीनारायण रहौद के मुख्य मार्ग के सड़क किनारे युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोट और पैर टूटा हुआ मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने की आशंका जताई है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।
मृतक ऋषि चौहान के भाई ने बताया कि, वह 31 दिसंबर की रात को बाइक लेकर घर से निकला था,पिता के कहा जाने की बात पूछने पर घूम कर आने की बात कही। जिसके बाद रात को घर नहीं पहुंचा,तब खोज बीन शुरू की मगर कुछ पता नहीं चला था। 1 जनवरी की सड़क के किनारे शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे तो देखा था कि भाई ऋषि चौहान की मौत हो चुकी थी सिर के पीछे चोट के निशान थे उसका एक पैर टूट हुआ जोकि फूल चुका था। आस पास और पता तलाश करने पर पता चला कि वह राहौद के एक ढाबे में खाना खाने गया हुआ था जहां उसका जूता और मोटर साइकिल खड़ा मिला था। आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेक दिया होगा।
एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची, मृतक युवक की पहचान हो चुकी है,मौत का कारण अभी अज्ञात है पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो पाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

