खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर शहर में नए साल के जश्न को लेकर लोग खासे उत्साहित हैं। होटल, रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पॉट और शहर की प्रमुख कॉलोनियों में रात भर पार्टियाँ आयोजित की जाएंगी। इन तैयारियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने अश्लील डांस, शराबखोरी और हुड़दंगियों पर सख्ती बरतने के लिए विशेष टीम गठित की है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखेगी।
बता दें नए साल का स्वागत करने के लिए शहरवासी पूरी तरह तैयार हैं। पुराने साल की विदाई और नए साल के जश्न को लेकर होटल, रेस्टोरेंट और डिस्को में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में भी न्यू ईयर पार्टियाँ आयोजित की जा रही हैं। खासकर युवाओं में इस जश्न को लेकर जबरदस्त उत्साह है और वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ नए साल का स्वागत करने की तैयारी में जुटे हैं।
नए साल के जश्न में देर रात तक चलने वाली पार्टियों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने शहर को तीन जोन में बांट दिया है। इन जोन में 12 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, और तीनों जोन के साथ-साथ महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर पुलिस और यातायात के अधिकारियों के साथ 200 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता अश्लीलता, शराबखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करना होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों को समय की पाबंदी और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।
जहां लोग नए साल के जश्न की पूरी तैयारी कर चुके हैं, वहीं पुलिस प्रशासन भी असामाजिक तत्वों पर निगाह बनाए हुए है। पुलिस ने साफ कहा है कि जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

