खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के दौरान समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग कार्य में लापरवाही करने पर जिले के 62 पंजीकृत राईस मिलरों को कलेक्टर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला बेमेतरा में कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन का लक्ष्य 257177 मे. टन रखा गया था, जिसके अंतर्गत अब तक केवल 121476 मे. टन चावल का उपार्जन हो पाया है। अभी भी 135340 मे. टन चावल का उपार्जन बाकी है।
ज़िला खाद्य अधिकारी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि जिले के सभी पंजीकृत राईस मिलरों को शीघ्रता से चावल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि चावल उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या देरी होने पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 और अन्य प्रचलित नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त कदम का उद्देश्य उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करना और किसानों को उचित समय पर उनके धान का मूल्य दिलाना है।
Trending
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

