खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की नगरनार पुलिस ने जैविक खाद के बीच 5 बोरियों में छुपाकर रखा हुआ 153 किलो गांजा बरामद कर आरोपी भारवाड़ राजुभाई रघु निवासी गुजरात काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह यह गांजा ओड़िसा से लेकर महाराष्ट्र के अमरावती की ओर जा रहा था। पुलिस ने वाहन और उसमें रखे जैविक खाद समेत आरोपी का मोबाइल फोन जप्त कर मामले में एनडीपीएस की धारा 20 (ख) ii (ग) के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कायर्वाही उपरांत आवश्यक कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है। नगरनार पुलिस ने बताया कि बीते 6 महीनों में लगभग 1300 किलो से ज्यादा गांजा अभी तक जप्त किया जा चुका है।
एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक कत्थे रंग के टाटा वाहन 1512 में एक युवक संदिग्ध सामान ओड़िसा से लेकर एनएच 63 से जगदलपुर की तरफ आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर नगरनार टीआई के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम एनएच 63 में स्थित धनपुंजी फारेस्ट नाका के लिए रवाना किया गया। फारेस्ट नाका पहुंचने के कुछ देर बाद ओड़िसा की ओर से एक कत्थे रंग की वाहन टाटा 1512 जीजे 23 एडब्लू 1477 आते हुई दिखी। जिसे पुलिस की टीम ने जांच के लिए रोककर तलाशी में पुलिस ने वाहन में रखे जैविक खाद के बीच 5 बोरियों में छुपाकर रखा हुआ 153 किलो गांजा बरामद कर आरोपी भारवाड़ राजुभाई रघु निवासी गुजरात काे गिरफ्तार कर लिया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

