नई दिल्ली। सर्दियों में सुबह उठते ही हर्बल टी पीने से शरीर को गर्मी और ऊर्जा मिलती है। ये न केवल शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती हैं। ये चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन चाय को पीने से तुरंत शरीर में ताजगी आती है।
आज हम आपको पांच ऐसी हर्बल टी के बारे में बताएंगे जो सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन हर्बल टी को रोज सुबह पीने से आपका दिन एनर्जी से भरा रहेगा और सर्दियों में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अदरक-शहद की चाय: सर्दी जुकाम या फिर ताजगी के लिए घर में अक्सर कभी-कभी यह चाय बनाई जाती है। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद चाय है। आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि अदरक शरीर को गर्म रखती है और सर्दी-खांसी से बचाव करती है। शहद गले को आराम देता है और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसलिए रोज अदरक-शहद की चाय पीनी चाहिए। इसे बनाने के लिए पानी में अदरक को कूटकर उबालें और उसमें शहद मिलाकर गर्म गर्म पिएं, इस तरह अदरक-शहद की चाय बनाती है।
तुलसी और काली मिर्च की चाय: ये चाय सर्दियों में ही पी जाती है। इस चाय को पीने से शरीर में तुरंत गर्मी और ताजगी मिलती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाती है और काली मिर्च सर्दी-जुकाम को रोकने में मदद करती है। इसलिए सर्दियों के समय ये चाय कभी-कभी जरूर पीनी चाहिए। इसे बनाने के लिए पानी में तुलसी की पत्तियां और थोड़ी कुटी काली मिर्च डालकर उबालें और इसे छानकर गर्म पिएं।
हल्दी और दालचीनी की चाय: इस चाय का उपयोग घरेलू नुस्खे में भी किया जाता है। इस चाय को रोज पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और दालचीनी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है। यह शरीर को गर्म और स्वस्थ रखती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी में हल्दी पाउडर और दालचीनी डालकर उबालें और इसे छानकर हल्का गर्म पिएं।
लेमनग्रास और अदरक की चाय: यह चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इस चाय को पीने से तुरंत शरीर में ताजगी आती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि लेमनग्रास डिटॉक्स में मदद करता है और अदरक पाचन को बेहतर बनाता है। इसे बनाने के लिए पानी में लेमनग्रास और अदरक डालकर उबालें और इसे छानकर पी लें।
ग्रीन टी और पुदीना: हर्बल टी पीने वालों में ग्रीन टी और पुदीना की चाय उनकी पहली पसंद होती है। इस चाय को रोज पिया जा सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और पुदीना पाचन में सहायक है। इसे बनाने के ग्रीन टी में पुदीने की पत्तियां डालकर गर्म करें और इसे छानकर गर्म पिएं।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

