खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर और बिलासपुर शहर में अब रात के साथ ही दिन भी ठंड सताने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री चढ़ा, जिसके बाद भी ठंड की ठिठुरन कम नहीं हुई। वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से दोपहर में भी ठंड महसूस होने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 26.4 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से नीचे है। इससे पहले गुरुवार की रात पारा 11 डिग्री तक गिर चुका था। शुक्रवार को सर्द हवाओं के कारण दिन में भी शीतलहर जैसी स्थिति बनने लगी है।
इसके चलते लोग दोपहर की धूप में भी गर्म कपड़े पहने नजर आए। सुबह से लेकर शाम तक ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में कैद रखा। सुबह से स्कूली बच्चों और आफिस जाने वालों को सर्द हवाओं से जूझना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर सहित प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। 14 दिसंबर को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बिलासपुर जिले में भी शीतलहर जैसी ठंड और तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

