खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार से तीन दिवसीय प्रदेश दौरे पर रहेंगे। वह नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। साथ ही सुरक्षा व शांति से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अमित शाह 15 दिसंबर को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान कर मनोबल बढ़ाएंगे। इसके बाद जगदलपुर में सर्किट हाउस में नक्सल पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और मुख्यधारा में शामिल हुए लोगों से मिलेंगे।
बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे। 16 दिसंबर को वह जगदलपुर में नक्सल अभियानों में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनके स्वजन व हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ मुलाकात करेंगे। जगदलपुर में सुरक्षा कैंप का दौरा और गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण कर जवानों के साथ भोजन करेंगे।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

