खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर नक्सल मामले काे लेकर एनआईए ने छापा मारा है। एक टीम देवीपारा में मौजूद हैं, टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी। एनआईए की टीम आज गुरुवार सुबह से दोनों के घर मे छानबीन कर रही है।
जिसमें एक मंतोष मंडल जिसे स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मंतोष मंडल पर नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क का आरोप लगा था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम घर मे छापा मारी कर जांच कर रही है। टीम पिछले 15 दिनों से जिला मुख्यालय में थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
Trending
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!

