खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवानाें ने नक्सलियों को घेर रखा है। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी जारी है। हालांकि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 4 जिलों से करीब 1 हजार से ज्यादा जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इसी बीच, गुरुवार तड़के सुबह 3 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि, रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है, जवानों से संर्पक कर रहे हैं, जो भी जानकारी होगी पृथक से दी जायेगी।
Trending
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!

