नई दिल्ली। शादी-ब्याह की दावतों में लजीज व्यंजन और रंग-बिरंगे सलाद सभी का ध्यान खींचते हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि सलाद में चुकंदर हमेशा क्यों शामिल किया जाता है, जबकि लोग इसे ज्यादा पसंद भी नहीं करते? इसका स्वाद और खाने के बाद लाल होता मुंह भले ही कुछ लोगों को अजीब लगे लेकिन चुकंदर के फायदों को जानकर आप भी इसे सलाद की थाली से हटाने की गलती नहीं करेंगे।
चुकंदर फाइबर से भरपूर होता है, जो भोजन को जल्दी और बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। शादी-विवाह में इसे सलाद के रूप में परोसने की परंपरा भी इसी वजह से रही है।
चुकंदर का सेवन गैस और पेट फूलने की समस्या को कम कर सकता है। भोजन के बीच में इसे सलाद के रूप में खाने से पेट हल्का रहता है और खाना 20-30 मिनट में पच जाता है। ये पेट की बीमारियों को दूर रखने में मददगार है।
चुकंदर इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। इसका नियमित सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और बीमारियों का खतरा कम करता है।
चुकंदर में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं। लोग खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर का जूस पीना पसंद करते हैं। ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ त्वचा को भी स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
हमारे दादा-दादी और नाना-नानी खाने के साथ सलाद के रूप में चुकंदर का इस्तेमाल करते थे। आज की पीढ़ी इसे नजरअंदाज करती है, जिससे पाचन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसे अपनी भोजन शैली में शामिल करने से पुरानी परंपराओं और सेहत दोनों को संजोया जा सकता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!

