खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले के पोटियाडीह गांव में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक, लिनेश साहू (30 वर्ष) ने आत्महत्या से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्मांतरण के लिए बार-बार दबाव डालने का आरोप लगाया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास-ससुर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक के परिवार ने बताया कि लिनेश का विवाह सितंबर 2023 में हुआ था। शादी के कुछ महीनों बाद से ही उसकी पत्नी करुणा साहू, सास गौरी साहू, ससुर राजकुमार साहू, डेढ़सास किरण साहू, और साली कनिष्का साहू उस पर और उसके परिवार पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। मृतक ने इन परेशानियों से तंग आकर यह कदम उठाया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी।
इस दौरान पुलिस को मृतक का मोबाइल घटनास्थल पर मिला, जिसमें उसने अपने स्टेटस और एक संदेश में अपनी परेशानी का जिक्र किया था। उसने इस संदेश को अपने बहनोई गुलशन साहू को भी भेजा। स्टेटस और संदेश में उसने लिखा कि धर्मांतरण के दबाव और प्रताड़ना के कारण वह आत्महत्या कर रहा है।
जांच के बाद अर्जुनी पुलिस ने मृतक की पत्नी करुणा साहू, सास गौरी साहू, ससुर राजकुमार साहू, और डेढ़सास किरण साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ धारा 108 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

