खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। दलपत सागर में प्रति वर्ष की भांति इस बार 7 दिसम्बर को दीपोत्सव किया जायेगा। इस दीपोत्सव के आयोजन हेतु तैयारियों का जायज़ा लेने कलेक्टर हरिस एस. आज सोमवार की सुबह दलपत सागर के आईलैंड पहुंचे। उन्होंने दलपत सागर में नगर निगम द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आईलैंड के आस-पास तथा दीपोत्सव के लिए चिन्हांकित स्थल के समीप जमे जलीय घास की सफ़ाई करवाने के निर्देश दिए।
साथ ही दलपत सागर के साइड में लगे विद्युत-प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किए। नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू ने सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्था समय पर पूर्ण करने की बात कही। कलेक्टर ने दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और गोताखोर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए । इसके उपरांत नाव के माध्यम से दलपत सागर के मध्य में स्थित शिव मंदिर का भी निरीक्षण किए। उन्होंने मंदिर क्षेत्र का जीर्णोद्धार करने सहित लाइटिंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त, एसडीएम भरत कौशिक,नगर सेना के सेनानी एस मार्बल, आरईएस, ईएंडएम के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

