खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने कहा है कि सफाई के जो लंबे-चौड़े दावे नगर निगम करता है, पर्यावरण विभाग के पत्र से उसकी पोल खुल गई है। विभाग ने निगम प्रशासन को कड़ा पत्र लिखा है जिसमें एनजीटी के प्रावधानों के अनुसार कारवाई करने की चेतावनी दी गई है।
पत्र के अनुसार विभाग ने छत्रपति शिवाजी व महाराणा प्रताप वार्ड की सरहद पर अवैध डंपिंग यार्ड बनाया जाकर शहर का कचरा डम्प किए जा रहा था। कचरे से फैलती गंदगी व बदबू से वहां के निवासियों को होने वाली तकलीफ़ों को सच पाया है, जिससे वार्डवासियों के साथ कांग्रेस के द्वारा किए जाने वाले आंदोलन पर मुहर लग गई है। राजेश राय के मुताबिक पत्र में निगम प्रशासन को यह चेतावनी भी दी गई है कि वह शीघ्र ही कचरे का निपटान करे।
इसके लिए एसएलआरएम सेंटरों की सहायता लेने कहा गया है। ऐसा नही करने पर उचित कारवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। श्री राय ने मांग करते हूए कहा है कि नगर निगम प्रशासन को चिन्हित एसएलआरएम सेंटर में ठोस अपशिष्ट का प्रबंध किया जाना चाहिए। निगम प्रशासन को चाहिए कि अपने ऐसे एसएलआरएम सेंटरों की सूची जारी करें जिससे शहर के लोगों को इन सेंटरों की जानकारी मिल सके।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

