खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना सुकमा पुलिस को आज शानिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी, कि कुछ युवक संदिग्ध सामान गांजा लेकर एक यात्री बस में सवार होकर ओड़िसा से हैदराबाद की तरफ जा रहे है। सूचना पर सुकमा एसपी किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर कोंटा टीआई के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया, इसके बाद पुलिस की टीम ने एनएच में नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया।
इसी दौरान पुलिस ने ओड़िसा की ओर से आ रहे एक यात्री बस को जांच के लिए रोक कर पुलिस ने बस में बैठे सभी यात्रियों से पूछ-ताछ करते हुए उनके पास रखे बैगों की तलाशी लेना शुरू किया। इस तलाशी में पुलिस ने बस में बैठे 6 युवकों और दो नाबालिक लड़कों के बैग से लगभग 44 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
44 किलो अवैध गांजा बरामद हाेने पर पुलिस सभी 6 आराेपियाें भाबेन मंडल निवासी ओड़िसा, कपिल उर्फ ऋतिक मल्होत्रा निवासी दिल्ली, गोविंद बच्चाड़ निवासी दिल्ली, अविनाश निवासी दिल्ली, सागर निवासी दिल्ली और चिंटू माड़ी निवासी ओड़िसा और दो नाबालिकों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया वह सभी यह गांजा हैदराबाद और दिल्ली लेकर जाने की फिराक में थे, फिलहाल पुलिस के द्वार इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

