खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के चार अलग-अलग स्थानों मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांवों में आज शनिवार काे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापेमारी की कार्रवाई की है। एनआईए ने इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया है। जिसमें कांग्रेस नेता सुरेश सलाम और स्थानीय पत्रकार वीरेंद्र पटेल के घर दबिश दी है। बड़ी संख्या में अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं और जानकारी ले रहे हैं। इस कार्रवाई के तहत नक्सलियों के साथ संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। एनआईए की यह कार्रवाई नक्सल मामलों और भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच से जुड़ी है। विदित हाे कि इससे पहले भी, पिछले महीने एनआईए ने कांकेर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में छापेमारी की थी, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद किए गए थे। कांकेर एसपी आईके. एलिसेला ने इसकी पुष्ट करते हुए बताया कि जिले में एनआईए की कार्रवाई चल रही है, विस्तृत जानकारी हमसे साझा नहीं की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने पत्रकार वीरेंद्र पटेल सहित 3 लोगों के घरों में नक्सल से जुड़े केस में सर्चिग चला रही है। तीनों संदिग्धों के घरों के बाहर स्थानीय पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम देर रात कांकेर पहुंची थी। आज शानिवार सुबह 4 बजे से नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ घरों में सर्चिग कर रही है। एनआईए को शक था कि कांग्रेस नेता सुरेश सलाम और स्थानीय पत्रकार वीरेंद्र पटेल पर नक्सलियों का सहयोग कर रहे हैं। तगड़े इनपुट के बाद जांच एजेंसी की टीम ने दोनों के ठिकानों पर शनिवार को दबिश दी है। फिलहाल जांच जारी है, जांच के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। स्थानीय पत्रकार वीरेंद्र पटेल अपने घर से बाहर बताए जा रहे हैं। स्थानिय ग्रामीणों का कहना है कि एनआईए की टीम आज सुबह अचानक से गांव में पहुंचकर घर-घर जाकर पूछ-ताछ की, इसके साथ ही पत्रकार के घर पर विशेष रूप से तलाशी ली जा रही है। हालांकि अभी तक तलाशी से क्या जानकारी सामने आई है, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
उल्लेखनिय है कि कांकेर पुलिस ने 5 फरवरी 2024 को अपराध दर्ज किया था, जिसे 22 फरवरी को एनआईए ने अपने कब्जे में लिया। इसके बाद से लगातर एनआईए कांकेर में छापेमारी के साथ जांच कर रही है। विदित हाे कि एनआईए ने 26 जून को कांकेर के आमाबेड़ा इलाके में छापेमारी सहित जिले के करीब आधे दर्जन इलाकों में दबिश दी गई थी। इसके बाद कई संदिग्ध दस्तावेजों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया था, साथ ही कई मोबाइल फोन, प्रिंटर सहित कैश बरामद किया था।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

