खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के बसना थाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक भोले भाले 35 वर्षीय युवक से लगभग चार लाख रूपये, सोने-चांदी के जेवरात ठग लिए। ठगे गए दूल्हे की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी प्रेम साहू ने बताया कि ममता पटेल बलांगीर उड़ीसा निवासी ने अपने चार साथियों राकेश सुनानी, सुदामा पटेल और गोरखनाथ दास के साथ मिलकर हेम चौधरी भंवरपुर बसना निवासी को अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला ने शादी का झांसा देकर फंसा लिया और शादी कर ली। शादी से पहले ही महिला ने हेम चौधरी से तीन लाख रुपए ले ली थी। जालसाज महिला ने भोले भाले युवक से शादी रचा कर घर युवक के घर पहुंची और मौका देख कर युवक के घर से सोने का मंगल सूत्र, सोने की लॉकेट, चांदी की पायल और 70 हजार कीमत की मोबाइल लेकर फरार हो गई।
ठगी के शिकार हुए दूल्हे हेम चौधरी ने मामले की शिकायत बसना पुलिस में करने के बाद पुलिस ने आज दो आरोपी ममता पटेल और राकेश सुनानी को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

