खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सिटी कोतवाली थाना जिला रायपुर के अपराध क्रमांक 250/17 धारा 302, 201, 34 भादवि के प्रकरण में आजीवन करावास का सजा व्यतीत कर रहे बंदी राशिद अली उर्फ राजा बैझड पिता सैय्यद साबीद अली उम्र 31 साल निवासी ताज नगर संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर छ0ग0 को पैरोल पर छोडा गया था पैरोल अवधि समाप्त होने के उपरांत बंदी केन्द्रीय जेल में अपना उपस्थिति न देकर सकूनत से फरार हो गया जिसकी रिपोर्ट केन्द्रीय जेल के मुख्य प्रहरी द्वारा थाना टिकरापारा रायपुर में दिनांक 05.10.2024 को उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर बंदी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 756/24 धारा 262 भारतीय न्याय. संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और फरार बंदी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन, के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा पृथक से टीम तैयार कर फरार बंदी का पता तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने एवं प्रकरण में विवेचना पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बंदी के सकूनत एवं संभावित छिपने के स्थानों पर लगातार दबिस दिया जाता रहा किन्तु बंदी गिरफ्तारी के डर से सकूनत से फरार होता रहा जिसके कारण बंदी के गिरफ्तारी हेतु मुखबीरो से लगातार जानकारी एकत्रित कर बंदी के संबंध में जानकारी एकत्रित कर दिनांक 10.11.2024 के रात्रि 23ः05 बजे रेन्बो पब्लिक स्कूल के सामने मैदान मोती नगर में बंदी का होने की जानकारी पर पुलिस टीम वहां पहुंचकर घेराबंदी किया। जिस पर बंदी वहां से फरार होने हेतु हर संभव प्रयास करते हुए पुलिस के साथ झूमाझटकी किया किन्तु पुलिस द्वारा बडी सूझबूझ एवं मसक्कत के साथ बंदी को पकडकर बंदी का तलाशी लिये तो बंदी के पास एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, एवं एक बटनदार धारदार चाकू मिला। बंदी के पास अवैध देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, एवं एक बटनदार धारदार चाकू मिलने पर बंदी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 864/24 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी- राशिद अली उर्फ राजा बैझड पिता सैय्यद साबीद अली उम्र 31 साल निवासी ताज नगर संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर छ0ग।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

