खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित सांईस कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के तीसरे दिन विभिन्न सत्रों के माध्यम से सड़क निर्माण, अनुसंधान और गुणवत्ता नियंत्रण पर चर्चा की गई है।
आज के तकनीकी सत्र में प्रधान सचिव, सचिव और मुख्य अभियंता की बैठक का आयोजन हुआ, जिसके साथ ही सत्र 13 में ‘भारत में किए गए सड़क अनुसंधान कार्य’ पर विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके बाद, सत्र 14 में राज्य सरकार के पीडब्ल्यूडी, स्थानीय निकाय और पीएसयू के अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण से संबंधित नवीनतम कार्यों पर चर्चा की गई।
द्वितीय तकनीकी सत्र में आईआरसी जर्नल में प्रकाशित शोध पत्रों पर प्रस्तुतियाँ (समानांतर सत्र) और ‘हाईवे परियोजनाओं में गुणवत्ता आश्वासन और गुणवत्ता नियंत्रण’ पर एक पैनल चर्चा आयोजित हुई। इसके पश्चात राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें उन्होंने अपनी परियोजनाओं और अनुभवों को साझा किया। व्यावसायिक बैठक में वार्षिक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

