खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागाँव। एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहीगांव में सड़क के किनारे ग्रामीणों को एक अज्ञात नवजात बच्चा पड़ा हुआ मिला है। ग्रामीण राहगीरों ने बच्चे को देखते ही तत्काल बहीगांव अस्पताल पहुंचाया। इधर सूचना मिलते ही केशकाल बीएमओ व पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
इस सम्बंध में बीएमओ डॉ. डीके बिसेन ने बताया कि, ग्रामीणों के द्वारा शाम तकरीबन 7 बजे बच्चे को अस्पताल लाया गया था। उसकी स्वास्थ्य जांच की गई, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। बच्चे की आयु अंदाजन 20-25 दिन है। उसके पास पडडे थैले में नैपकिन, डाइपर, दूध पाउडर और दूध की बोतल भी मिली है। हमने पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग को सूचना दे दी है।
बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल भेजा जा रहा है। वहां बच्चे से सम्बंधित अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वहीं केशकाल पुलिस ने भी बताया कि नवजात बच्चे की सूचना मिलते ही बहिगांव अस्पताल पहुँचे है, अज्ञात परिजन बकायदा बच्चे के पास पानी, दूध पॉवडर, डायपर छोड़ कर गए, पुलिस जांच में जुटी है जल्द ही परिजनों का पता लगा लेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

