खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2024 का लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण पुरूष उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षा 4 से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम रायगढ़ में आयोजित है। जिसमें बस्तर जिले के अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर आफिस असिस्टेंट, स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेडसमेन 10वीं एवं 8वीं पास हेतु उत्तीर्ण पुरूष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर द्वारा 30 नवम्बर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण लाल बाग मैदान में प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से प्रातः 8 बजे तक संचालित है। शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर में कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा की विस्तृत जानकारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय के वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

