खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार मनीष कुमार ठाकुर, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर के मार्गदर्शन में 14 दिसम्बर दिन शनिवार को जिला बस्तर जगदलपुर में वर्ष 2024 के अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजित लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, व्यवहार वाद के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरण, धारा 138 निई. एक्ट के प्रकरण, पारिवारिक विवाद के प्रकरण, श्रम विवाद के प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण के साथ-साथ राशि वसूली से संबंधित विवाद पूर्व प्रकरण (प्री-लिटिगेशन) का निराकरण किया जाना है।
वर्ष 2024 के अंतिम नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण किया जाकर आयोजन को सफल बनाए जाने हेतु मनीष कुमार ठाकुर, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिले के सभी प्रमुख बैंकों, बीएसएनएल, नगरनिगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक जिला न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता कक्ष में आयोजित कर उपस्थित अधिकारियों को अपनी संस्था से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को आयोजित नेशनल लोक अदालत में निराकरण हेतु रखे जाने हेतु चिन्हांकित कर यथाशीघ्र प्राधिकरण में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया तथा उक्त प्रकरणों में उन्हें पक्षकारों के मध्य प्री-सिटिंग की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित करते हुए उक्त आयोजित नेशनल लोक अदालत में अपना सहयोग एवं सहभागिता देते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकृत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता कश्यप ने बताया कि आयोजित नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य सुलह समझौता एवं राजीनामा के आधार पर उनके मध्य उत्पन्न विवादों का समाधान किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक नागरिक लाभान्वित होकर अपने मामलों का निराकरण करा सकेंगे । लोक अदालत लोगों को शीघ्र एवं सस्ता न्याय सुलभ कराने का एक सशक्त माध्यम तथा विवादों को आपसी समझौते के द्वारा सुलझाने के लिये एक वैकल्पिक मंच है। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित या विवाद पूर्व प्रकरणों का आपसी समझाईस एवं सुलह के आधार पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में निराकरण कराया जाता है। उक्त संबंध में यह भी विदित हो कि आयोजित नेशनल लोक अदालत में समझौता के माध्यम से प्रकरण के निराकरण में विवाद का अंत हो जाता है, जिससे समय एवं धन की बचत होती है ।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

