खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। त्योहार सीजन खत्म होते ही रेलवे अब फिर पटरियों का कार्य शुरू कर रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर मंडल के करकेली स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने यार्ड माडिफ़िकेशन का काम कराने के चलते रेलवे ने नौवतना, बिलासपुर-रीवा, दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है। इससे यात्रियों को 16 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक यानि चार दिन परेशान होना पड़ेगा।
रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है।
ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को और भी सुचारू बनाने के साथ नई ट्रेनें चलाने नई लाइनों का निर्माण किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसी दिशा में काम करते हुए बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन निर्माण का काम किया जा रहा है।
बिलासपुर-कटनी सेक्शन में करकेली स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य 17 नवंबर से शुरू किया जाएगा। अनुपपुर-कटनी सेक्शन में 1680 करोड़ रुपये की लागत से कुल 165.52 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 101.40 किलोमीटर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इस परियोजना के पूरा होने पर ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों का यात्रा समय कम होगा।
ये ट्रेनें रद-
16 नवंबर से 19 नवंबर तक जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस
17 नवंबर से 20 नवंबर तक अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस
15 नवंबर से 19 नवंबर तक बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस
16 नवंबर से 20 नवंबर तक रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस
18 नवंबर को रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
19 नवंबर को चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल
17 नवंबर को दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस
18 नवंबर को कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस
14 नवंबर को दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस
16 नवंबर को नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस
19 नवंबर को चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल
19 नवंबर को अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
17 नवंबर से 19 नवंबर तक चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल
17 नवंबर से 19 नवंबर तक चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल
16 नवंबर से 19 नवंबर तक कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल
17 नवंबर से 20 नवंबर तक चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल कैंसल रहेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

