खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले बीजापुर सीमा पर आज शुक्रवार 11 बजे गोगुंडा के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 5 से 10 मिनट तक हुई गोलीबारी के बीच नक्सली मौके से भाग खड़े हुए हैं, सुरक्षाबलाें के जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है, जवानों के वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिल पायेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी, कि गोगुंडा के जंगल में नक्सली जगदीश समेत उसके साथी मौजूद हैं। सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा और सुकमा इन दोनों जिलों से संयुक्त अभियान पर जवानाें काे रवाना किया था। जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियाें ने फाईरिंग शुरू कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की, इस शार्यवाही में लगभग 5 से 10 मिनट तक रुक-रुक कर दाेने तरफ से गोलीबारी हुई। जिसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

