खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) का 83वां वार्षिक अधिवेशन आज यानि 8 से 11 नवंबर तक रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होने जा रहा है। आठ नवंबर को शाम 4:30 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अधिवेशन की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस अधिवेशन में आईआरसी की ओर से दोपहिया वाहनों से हो रहे हादसों को रोकने के लिए विशेष तकनीकी सत्र पर चर्चा और मंथन कराया जाएगा। इसमें देशभर के इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों से इंजीनियरिंग के विद्यार्थी, शोधार्थी व शिक्षक शामिल होंगे।
ये जानकारी छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, आइआरसी के सेक्रेटरी जनरल एसके निर्मल और लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव डा. कमलप्रीत ने प्रेस वार्ता में दी। अधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण की आधुनिक तकनीक पर चर्चा होगी। आईआरसी ने अब तक फोर लेन, सिक्स लेन, सर्विस रोड जैसी गाइडलाइन दी है मगर अभी दोपहिया वाहनों से हादसे रोकने की सबसे अधिक चुनौती है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता केके पिपरी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

