खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भगवान सूर्यदेव एवं छठी माता की उपासना का महापर्व छठ पर्व नहाय खाए के साथ शुरू हुआ और आज श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को अर्ध्य दिया। वहीं शुक्रवार की सुबह व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। परिवार के सुख समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए महिलाओं ने यहां कठिन व्रत रखा है। राजधानी रायपुर के महादेवघाट में भी छठ महापर्व के अवसर पर हजारों की तादात में श्रद्धालु पहुंचे।
छठ पर्व को लेकर उत्तर भारतीयों में खासा उत्साह का माहौल है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से प्रारंभ किया जाता है। वहीं गुड़ की खीर खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ करती हैं। पर्व के महत्व को लेकर महिलाओं ने बताया कि आज तालाब के घाट में पहुंचकर सूर्यास्त के समय जल में उतरकर भगवान सूर्यदेव को अर्ध्य दिया गया है। वहीं 8 नवंबर को भोर के समय तालाब में पुनः पहुंचकर उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा।
छठ पर्व पर सूर्यदेव को अर्ध्य देने शहर के मोती तालाब श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी़। इस दौरान संतान की सुख – समृद्धि की कामना लिए इस भगवान सूर्यदेव और छठ माता की पूजा-अर्चना की गई।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

