खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोड़ेनार क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सुरगुड़ा का बुधराम कश्यप ने अपने विरोधी बोमड़ा मण्डावी की हत्या करने की याेजना बनाकर 5 नवंबर काे ग्राम मेटापाल थाना कटेकल्याण के रहने वाले दिनेश कुड़ामी उर्फ वासू और बामन कुड़ामी को हत्या करने के बाद एक लाख रूपये दूंगा कहकर ग्राम सुरगुड़ा बुलवाया है। जिनके द्वारा रात में बोमड़ा मण्डावी की हत्या करने की योजना बनाये है। कि उक्त सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सूचना के बारे में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर एंव एसडीओपी केशलूर दिलीप कोसले के पर्यवेक्षण में तत्काल थाना कोड़ेनार से टीम गठित कर ग्राम सुरगुड़ा रवाना हुये। ग्राम सुरगुड़ा पटेल पारा पहुंचकर घेराबंदी किया गया जो हरीश कश्यप के घर के सामने 2 लोग मोटर सायकल में संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश कुड़ामी और बामन कुड़ामी निवासी ग्राम मेटापाल का होना बताये जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर ग्राम सुरगुड़ा निवासी बुधराम कश्यप से बोमड़ा मण्डावी की हत्या करने की एक लाख रूपये
की सुपारी की बात होने पर ग्राम मेटापाल से मोटर सायकल में हथियार, टंगिया, चाकू रखकर ग्राम सुरगुड़ा हत्या करने के लिए आना बताये, और एडवांस के तौर पर बुधराम कश्यप के द्वारा 10 हजार रूपये देना एंव हत्या करने पश्चात् घर में रखे 10 हजार रूपये और देने की बात बताये। मौके पर दिनेश कुड़ामी और बामन कुड़ामी से हत्या करने के उद्देश्य से अपने साथ लाये गये हथियार टंगिया ओर चाकू को एंव एडवांस में प्राप्त रकम 10 हजार रूपये जप्त किया गया तथा मामले के मुख्य आरोपी बुधराम कश्यप जिसके द्वारा हत्या करने की तैयारी की गई थी का पता तलाश करने पर घर में मिला जिसने भी उक्त घटना को अंजाम देने की तैयारी करना कबूल किया एंव घर में रखे 10 हजार रूपये तथा मौका मिलने पर स्वंय हत्या करने हेतु रखे चाकू को पेश करने पर जप्त किया गया। तीनों आरोपीगण के विरूद्व थाना कोड़ेनार में अपराध क्रमांक 107 / 2024 धारा103/62,61,55,03/05 बीएनएस. धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय रवाना किया गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

