खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अलग-अलग थाना उसूर एवं गंगालूर क्षेत्र अंर्तगत सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए 3 आईईडी एवं स्पाइक्स बरामद कर नक्सलियाें के नापाक इरादाें काे नाकाम कर इिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा कैंप नांबी से 205 कोबरा, सीआरपीएफ 196 बटालियन और बस्तरिया बटालियन की संयुक्त टीम उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुसापुर के लिए रवाना हुई थीं। नांबी कैंप से लगभग 2.5 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 3 किलोग्राम और 1.5 किलोग्राम वजन के 2 आईईडी बरामद किया गया। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए थे। आईईडी को प्रेशर स्विच सिस्टम का उपयोग करके लगाया गया था। जिसे सीआरपीएफ 205 कोबरा के बीडीएस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सावधानी पूर्वक और सुरक्षित तरीके से बासमद आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं एक अन्य मामले में थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत सुरक्षा कैंप मुतवेंडी से डीआरजी, 202 कोबरा एवं केरिपु 85 बटालियन की संयुक्त टीम अभियान पर रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले जंगली रास्तों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक्स एवं आईईडी बरामद किए गए है।️ नक्सलियों के द्वारा लगाए गए स्पाइक्स एवं आईईडी को सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया है। ️अभी भी टीमें अभियान पर है, वापसी उपरान्त विस्तृत जानकारी मिलेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

