खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एक्टर सलमान खान को लगातार जान से मारने धमकियां मिल रही है। जिसके बाद अब एक्टर शाहरुख खान को भी एक व्यक्ति ने जान से मारने धमकी दी है। जान से मारने की धमकी के साथ ही उनसे फिरौती में 50 लाख रुपए की मांग की गई है।
इस मामले में महाराष्ट्र के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉल करने वाले शख्स की लास्ट लोकेशन रायपुर मिली है। इस लिए महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम रायपुर भेजी गई है। आरोपी ने शाहरुख खान से मोटी फिरौती मांगी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा कॉल शाहरुख खान को नहीं बल्की मुंबई पुलिस के एक कॉन्सटेबल को आया था। जिसमें उसने खुद का नाम हिन्दुस्तानी बताया। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये धमकी भरा फोन रायपुर से आया है और जो फैजान खान नाम के शख्स ने किया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी अधिकारीक पुष्टि नहीं हुई है।
रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को धमकी देने के आरोप में रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में रहने वाले फैयाज खान नाम के शख्स को पूछताछ के लिए नोटिस दिया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

