खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। फर्जी अंकसूची के आधार पर ग्रंथपाल के पद पर नौकरी प्राप्त करने वाली 8 वर्षों से फरार महिला कर्मचारी अनुसुइया पटेल को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी B.Lib की के अंकसूची के आधार पर ग्रंथपाल के पद पर नौकरी प्राप्त करने का उपक्रम करना पाए जाने से जिला पंचायत रायपुर के शिकायत पर दिनांक 12.02.2017 को आरोपिया अभ्यर्थी अनुसुइया पटेल के विरुद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 34/2017 धारा 420, 468, 471, 467 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना गोलबाजार पुलिस की विशेष टीम घटित कर आरोपी की पतासाजी हेतू को निर्देशित किया गया था।
विवेचना के दौरान गोलबाजार पुलिस टीम के द्वारा आरोपी महिला की लगातार खोजबीन पता तलाश किया जा रहा था। की इसी दौरान दिनांक 04.11.2024 को आरोपिया के मिलने से उसके खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से आरोपिया अनुसुइया पटेल पति भूपत पटेल उम्र 33 साल पता तेंदुआ, थाना देवरबीजा, जिला बेमेतरा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक अर्चना धुरंधर, स.उ.नि. परशुराम साहू, आरक्षक 1865 नियाज़ खान, आरक्षक 1545 संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आरोपी महिला का नाम- अनुसुइया पटेल पति भूपत पटेल उम्र 33 साल पता तेंदुआ, थाना देवरबीजा, जिला बेमेतरा (छ.ग.)
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

