खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले के हुंकरा गांव के दमदम पहाड़ पर आज एक अधजली शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीण सुबह शौच के लिए पहाड़ पर गए थे, तभी उन्होंने अधजले शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी और उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मृतक युवक की गियर बॉक्स साइकिल और एक जोड़ी चप्पल भी मिली है। पुलिस ने शव की शिनाख्ती के लिए गांव के सरपंच और आसपास के लोगों से पूछताछ की और कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई।
पुलिस को घटनास्थल पर मिली साइकिल पर ‘इंदर साइकिल स्टोर कोरबा’ का स्टीकर मिला। साइकिल के चेसिस नंबर से जानकारी लेने पर पता चला कि यह साइकिल अभिषेक भारद्वाज के नाम पर 2022 में खरीदी गई थी। थाने की टीम ने अभिषेक के परिवार की तलाश की और कृष्ण कुमार भारद्वाज को बुलाकर शव और साइकिल की शिनाख्ती करवाई। इस दौरान पता चला कि अभिषेक रात लगभग 11 बजे साइकिल पर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।
कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी परिचितों और रिश्तेदारों से जानकारी लेने पर पता चला कि अभिषेक कहीं नहीं गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अभिषेक इस स्थान पर कैसे पहुंचा और उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम गहन जांच में जुटी है, और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस फर्स्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असल वजह का पता लगा सकेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

