खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान मे आज रविवार काे कुम्हली ग्राम पंचायत के जीरागांव के बाघरावुड की पहाड़ी में स्थित स्वयंभू शिव लिंग में विशेष समुदाय के शरारती तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ व शिवलिंग से छेड़-छाड़ के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 12 गांवों के ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी, जिसमें सांसद महेश कश्यप भी शामिल हुए। आज की सभा में सांसद महेश कश्यप के साथ साथ विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रवि ब्रम्हचारी जिला अध्यक्ष हरी साहू प्रेम चालकी, पूर्व सरपंच बलदेव नाग, सरपंच सुखदेव वाकडे, सिकंदर कश्यप, पवन राजपूत, अमन शर्मा, घनश्याम नाग , विवेक शुक्ला, सुदेश कश्यप, कैलाश ठाकुर, नवीन देवांगन, सोनसिंह ठाकुर, धनुर्जय, अनिल अग्रवाल, हिमेश राठौर, व आस-पास के ग्रामीण उपस्थित थे। नगरनार थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर मांग की गई कि इस पर तत्काल कार्यवाही की जाए।
सांसद महेश कश्यप के समक्ष नगरनार के ग्रामीणों द्वारा विशेष सूचना दी गयी थी कि कुछ लोगों द्वारा समय-समय पर शिव लिंग के समक्ष बाइबिल की कुछ प्रतियां भी देखी गई हैं। ग्रामीणों के द्वारा आपत्ति जताकर विरोध करने पर कुछ दिनों तक प्रचार कार्यक्रम बंद कर दिया गया, किंतु पुनः यहां ऐसे लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। इस विषय की गंभीरता को देखते हुए सांसद महेश कश्यप ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए कहा कि हम ऐसे किसी भी प्रकार की गतिविधियों का समर्थन नहीं करते, जिससे धर्मांतरण को बढ़ावा मिलता हो। धर्मांतरण का मुद्दा हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्हाेने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां बस्तर राज परिवार द्वारा पूजा अर्चना की जाती रही है, जिससे इसका पौराणिक महत्व है। शिव रात्रि में तिरिया, कवपाल, कालगुडा, माचकोट, जीरागांव, कुमाली, माड़पाल अन्य गांवों से भी जन समूह पहुंचते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

