खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव निवासी प्रार्थी जितेंद्र गांधी ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि प्रार्थी के मोबाइल दुकान पर अज्ञात चोर के द्वारा मोबाइल एवं काउंटर में रखे नकद 20 हजार रुपए को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया है। रिपाेर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331 (4) एवं 305 (ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरो की पत्तासाजी हेतु थाना प्रभारी निरी. विकास बघेल के साथ जिला सायबर सेल के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए अज्ञात चोरों की पतासाजी शुरू की गई। इस दौरान सीसीटीवी पुन्टेन एवं चोरी किए गए मोबाइल की आईएमईआई नम्बर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि संदेही सोनू उर्फ गोपाल यादव जो बिगत 3 वर्षों से केशकाल में ही किराए के मकान में निवासरत है उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी सोनू यादव से पूछ-ताछ करने पर उसने अपने दोस्त संतोष विश्वकर्मा के साथ मिलकर गांधी मोबाइल में शटर को उठाकर अंदर घुसकर अलग अलग कंपनी के मोबाइल नग एवं काउंटर में रखे चिल्हर नगद रुपए को चोरी करना स्वीकार किए। संदेही आरोपी सोनू यादव उर्फ गोपाल से 3 मोबाइल तथा नकद 6708 बरामद किया गया। तथा आरोपी संतोष विश्वकर्मा के कब्जे से 3 नग मोबाइल व नकदी 10860 रुपए बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने के परिणास्वरूप आरोपियों को आज रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी डीएसपी सतीश भार्गव, थाना प्रभारी निरी. विकास बघेल, उपनि, संजय बट्टी स.उ.नि हेमंत देवांगन, प्र.आर. माधुरी रावते, प्र.आर. अजय बघेल, ऋतुराज सिंह ललित नेत्ताम, आर. अजय देवांगन, संतोष कोडोपी, बीजू यादव, अमित मण्डावी, अहिल्या यादव, उमेश मानिकपुरी, मनोहर निषाद का याेगदान रहा।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

