खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। बागेश्वर वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का आज करीब 11 बजे रायपुर से कवर्धा पुलिस ग्राउंड हेलीपेड में आगमन हुआ जहा से आमंत्रक दिलीप अग्रवाल , मुकेश अग्रवाल के द्वारा निर्धारित राम्हेपुर में भूमि पूजन के बाद पी जी कालेज ग्राउंड में दोपहर 1 बजे से प्रवचन कार्यक्रम था।पर 3 बजे तक कालेज ग्राउंड में श्रोता ही नहीं पहुंच पायें पुरा कार्यक्रम पंडाल खाली था।
जबकी सोशल मिडिया में आयोजक प्रचार प्रसार किया था।बाऊजुद कवर्धा जैसे आस्था से सराबोर क्षेत्र धीरेन्द्र शास्त्री को सुनने सैकड़ों की संख्या में ही पहुंच पायें, जिससे धीरेन्द्र शास्त्री प्रवचन स्थल ही नहीं पहुंचे 3 बजे तक प्रवचन स्थल के पंडाल खाली दिखी पर कानुन बेवस्था पुरी तरह मुस्तैद हो चुकी थी पुरा कवर्धा के चौक चौराहा पर पुलिस लगी थीं शहर प्रवेश से पहले वाहन स्टैंड लगा रखीं थीं पर श्रोता नदारद रहे परिणाम बाबा बागेश्वर प्रवचन करने से पहले बैरंग लौट गयें। कुछ श्रद्धालु पंडाल में घंटों स्वामी जी के आने का इंतजार कर रहे थे जिनको मायूसी हाथ लगी। आयोजक अग्रवाल बंधुओं के प्रचार से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

