खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा स्थित कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में शुक्रवार रात हुए हमले की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने इसे विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार के विफलता का एक और उदाहरण बताया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज रविवार को कांग्रेस भवन के सामने हुए धरना को संबोधित करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि डबल इंजन और रामराज्य के नाम के छलावे में बनी भाजपा सरकार में सतनाम और सत्यनाम के आदर्शों से जुड़ी इस पवित्र भूमि पर इस तरह की हिंसक घटना प्रदेश के लिए शर्मनाक है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। हर दूसरे-तीसरे दिन कोई न कोई बड़ी घटना हो रही है। उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुंडियाम, सहित जिले भर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

