खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रोजगार कार्यालय में पंजीयन करने अथवा नवीनीकरण हेतु हमेशा बेरोजगारों की भीड़ लगी रहती है, किंतु अब शासन ने पंजीयन और नवीनीकरण की सुविधा ऑनलाइन कर दी है, इसके चलते बेरोजगारों को राशि खर्च कर रोजगार कार्यालय आने की जरूरत नहीं है, वे ऑनलाइन ही अपना पंजीयन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन, रोजगार विभाग द्वारा शिक्षित युवक-युवतियों की सुविधा हेतु रोजगार पंजीयन/नवीनीकरण, ऑनलाईन मोबाईल एप अथवा वेब पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ कर दिया गया है।
इस हेतु आवेदक गूगूल, मोजिला या अन्य किसी भी डोमेन के माध्यम से विभागीय वेवसाइट ओपन करेंगे। एप डॉउनलोड करने के लिये गूगूल प्ले स्टोर के माध्यम से छग रोजगार ऐप डॉउनलोड करेंगे, जिसके पश्चात् उपयोग कर्ता को स्वंय का नाम (आधार कार्ड अनुसार), मोबाइल नम्बर भर कर 4 अंकों ओटीपी भेजकर सत्यापित करेगें। मोबाइल नम्बर सत्यापन करने के पश्चात् पासवर्ड बनायेंगे जिसके बाद लॉगइन मेन्यू में जाकर लॉगइन करेंगें, इसके पश्चात् पंजीयन मेन्यू में जा कर अपना आधार अपडेट करेंगे, ओटीपी द्वारा सत्यापित करेंगे, फिर अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, उच्चतम योग्यता, जाति, पता आदि जानकारी सावधानी पूर्वक भरेगें।
सम्पूर्ण जानकारी भरने के पश्चात् सबमिट करेंगें। जिससे आप को पंजीयन नम्बर/नवीनीकरण एक्स-10 प्राप्त होगा, जिसे डाउनलोड कर अपने नजदीक लोक सेवा केन्द्र, च्वाईस सेंटर या जिला रोजगार कार्यालय में आकर प्रिंट निकलवा सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, में पहुंचकर मार्गदर्शन लिया जा सकता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

