खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के घुर नक्सल प्रभावित जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में तैनात 2 जवानों करतम देवा और सोढ़ी कन्ना पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने चाकू से वार किया है। जिससे दाेनाे जवान गंभीर रूप से घायल हाे गये हैं। घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद दहशत में आए स्थानीय लोग बाजार से भागने लगे। नक्सली हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हमलावर नक्सलियों की पहचान करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार काे जगरगुंडा का साप्ताहिक बाजार भरा है। जवान बाजार ड्यूटी पर निकले हुए थे, इसी बीच नक्सलियों की एक स्मॉल एक्शन टीम ग्रामीण वेशभूषा में पहले से ही बाजार में घात लगाकर बैठी हुई थी। जवान जब बाजार ड्यूटी के लिए पहुंचे तो नक्सलियों ने करतम देवा और सोढ़ी कन्ना पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इनके हथियार भी नक्सलियों ने लूट लिए हैं। हमला कर भीड़ में शामिल होकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि साथी जवान मौके से दोनों घायलों को अस्पताल लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

