खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। दो ममेरे भाइयों की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। वे परिवार के अन्य लोगों के साथ दीपावली मनाने अपने ननिहाल नांदघाट सिमगा गए थे। नदी में नहाते समय एक का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने दूसरा भाई कूद गया, लेकिन दोनों डूब गए।
परिवारजनों से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषभ श्रीवास्तव (24 वर्ष) पिता राजेश श्रीवास्तव (एमआर) और निवेश श्रीवास्तव (22 वर्ष) पिता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव दोनों ममेरे भाई हैं। नांदघाट ऋषभ का ननिहाल है। दीपावली मनाने परिवार के दो अन्य भाइयों के साथ चार लोग नांदघाट गए थे।
शनिवार को पिकनिक मनाने चारों शिवनाथ नदी तट गए थे। नहाते समय निवेश का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। निवेश को डूबता देख ऋषभ भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया। लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके। डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की अंतिम यात्रा 3 नवंबर को सुबह 11 बजे निवास स्थान से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। ऋषभ गुड़गांव में नौकरी करता था। निवेश सीए की पढ़ाई कर रहा था। ऋषभ और निवेश।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

