खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर ने पत्र के माध्यम से सड़क, रेलवे एवं वायु सेवा सुविधा युक्त सुचारु करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किजरापु राम मोहन नायडू को पत्र लिखा गया। साथ ही पत्र की प्रतिलिपि बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव,आयुक्त बस्तर संभाग एवं कलेक्टर बस्तर को भेजी है। जिसकी प्रति आज शनिवार काे मीडिया काे प्रेषित की गई है।
प्रेषित पत्र में कहा गया छत्तीसगढ़ राज्य का बस्तर संभाग जो कि क्षेत्रफल में केरल राज्य से भी बड़ा है, एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है,बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से प्रदेश मुख्यालय सहित सीमावर्ती राज्यों की परिवहन सुविधा अव्यवस्थित हो गई है,जिसमें वायु सेवा जगदलपुर से रायपुर एवं रायपुर से जगदलपुर एक मात्र वायु सेवा 28 अक्टूबर से बंद कर दी गई है। रेल सेवा जगदलपुर से रायपुर दुर्ग की एक मात्र यात्री ट्रेन सुविधा पूर्व में ही बंद कर दी गई है। सड़क परिवहन केशकाल घाट का मार्ग जर्जर होने की वजह से सड़क परिवहन सुविधा अव्यवस्थित हो गई है। वैकल्पिक मार्ग की दूरी अधिक होने की वजह से ईंधन एवं समय अधिक लग रहा है, साथ ही जनता को अतिरिक्त आर्थिक भुगतान करना पड़ रहा है। चुंकि बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने की वजह से समूचे बस्तर की जनता रायपुर, विशाखापट्टनम एवं हैदराबाद पर निर्भर है, परंतु सड़क मार्ग की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण मरीज सहित परिवार को भी विषम हालातो से जूझना पड़ रहा है। प्रतिवर्ष विभाग द्वारा मार्ग का मरम्मत कर दिया जाता है जो बारिश उपरांत जर्जर हो जाता है। बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी ने पत्र के माध्यम से अपनी बातें रखी उन्होंने निवेदन किया है कि तत्काल प्रभाव से वायु सेवा पुनः चालू करने एवं रेल को भी अविलंब बहाल करने का किया है। साथ ही केशकाल बाईपास मार्ग को भी शीघ्र पूर्ण करने का निवेदन किया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

